मकान में घुसा बेकाबू ट्रक, शौचालय सहित घरेलू सामान हुआ क्षतिग्रस्त
इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के पिपरा छंगत गांव में गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक जैस मोहम्मद पुत्र सफीर हुसैन के मकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि शौचालय, वाशिंग मशीन, चौकी, नल समेत अन्य घरेलू सामान टूट गया।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य ट्रक की चपेट में नहीं आया और कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने नुकसान की भरपाई और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर इटवा थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है।सोर्स विज्ञप्ति।

