सिद्धार्थनगर/पीआरओ सेल
दिनांक- 10.07.2020
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने थाना बांसी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिद्धार्थनगर दिनांक 09-07-2020 को विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना बांसी का निरीक्षण किया गया | सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाना कार्यालय/दिवसाधिकारी /सीसीटीएनएस कक्ष/ बैरक/ संतरी ड्यूटी आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये | थाने के विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया एवं अपूर्ण अभिलेखों/रजिस्टरों को पूर्ण करने हेतु शैलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बांसी को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा समस्त अपराधों पर नियंत्रण हेतु एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा उप-निरीक्षकगण के साथ बैठक कर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त उप-निरीक्षकगण को अपने-अपने कुशल पर्यवेक्षण में पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने एवं जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए, इस हेतु निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा लम्बित विवेचनाओं/जॉच आदि गुण व दोष के आधार पर शीध्र निस्तारण हेतु किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ बैठक कर उनकों कर्त्तव्यों/दायित्वों व मॉडर्न पुलिसिंग से अवगत कराते हुए अपने-अपने बीट मे सक्रिय रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने एवं नोवेल कोरोना वायरस से बचाव हेतु बताया गया ।
