Sat. Nov 28th, 2026

प्रेस क्लब (इंडिया) से संतोष कुमार गोंड़ और पूजा त्रिपाठी बर्खास्त, प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त

प्रेस क्लब (इंडिया) से संतोष कुमार गोंड़ और पूजा त्रिपाठी बर्खास्त, प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त

सिद्धार्थनगर । प्रेस क्लब (इंडिया) में संगठनात्मक अनुशासन और नियमों के उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार गोंड़ और पदाधिकारी पूजा त्रिपाठी को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों की प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संतोष कुमार गोंड़ ने 26 नवंबर 2026 को शाम करीब पांच बजे व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रेस क्लब के एक सम्मानित कार्यक्रम के दौरान खींची गई तस्वीर को इस्तीफे से जोड़कर अखबार में प्रकाशित कराया। संगठन का कहना है कि उक्त तस्वीर में जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे और तस्वीर को संपादित कर प्रकाशित कराया गया था। मामले की पुष्टि होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से संतोष कुमार गोंड़ को प्रेस क्लब के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश संयोजक सहित सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। वहीं, संगठन की ओर से जारी सूचना में पूजा त्रिपाठी पर बिना तथ्यों की जांच किए उक्त कार्यक्रम की तस्वीर अखबार में प्रकाशित कराने और संगठन के नियमों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर उन्हें भी पदमुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है। प्रेस क्लब (इंडिया) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवइन्द्र निगम शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि अब संतोष कुमार गोंड़ और पूजा त्रिपाठी संगठन के आधिकारिक सदस्य अथवा पदाधिकारी नहीं हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन, शासन और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *