ब्रेकिंग न्यूज़
सिद्धार्थनगर-24–07-020
11वीं वाहिनी एन डी आर एफ के कमांडेंट ने सिद्धार्थनगर का किया दौरा
आज दिनांक 22 जुलाई को कौशलेश राय कमांडेंट 11वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, ने उसका बाजार सिद्धार्थनगर में तैनात एन डी आर एफ की टीम का दौरा किया। इस दौरे के दौरान कमांडेंट महोदय ने टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता से सिद्धार्थनगर के बाढ़ क्षेत्रों के बारे में जानकारी लिया और संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में विशेष जानकारी लिया, एवं जिले के बाढ़ की इतिहास के बारे में भी जानकारी लिया और साथ ही साथ कमांडेंट महोदय ने मीडिया बंधुओं से बातचीत किया बातचीत के दौरान एन डी आर एफ की कार्यशैली के बारे में जानकारी दिया तथा इस साल आने वाले बाढ़ में सबसे बड़ी चुनौती कोरोना संक्रमण के दौरान हमारी टीम की क्या तैयारी है इसके बारे में जानकारी दीया , तथा करोना संक्रमण के दौरान राहत और बचाव कार्य करने हेतु एन डी आर एफ के रेस्क्यूर किस प्रकार के ड्रेस का इस्तेमाल करेंगे ताकि रेस्क्यूर संक्रमण से बचा रहे, इसके बारे में श्री पीएल शर्मा डिप्टी कमांडेंट ने गहन जानकारी दिया। तत्पश्चात कमांडेंट महोदय सभी रेस्क्यूर की समस्या सुने और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बाढ़ व अन्य किसी भी आपदा से निपटने के किए तैयार रहने को कहा ।इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार, उप समादेष्टा और पुरषोत्तम लाल शर्मा, गुलम्पति ‘ए’ गुल्म उपस्थित रहे ।
