Sat. Apr 18th, 2026

फरेन्दा थाने पर तैनात एसआई रविन्द्र सिंह की मनमानी से आम नागरिक परेशान, मास्क पहनने के बाद भी काटा जा रहा चालान

आनन्दनगर:महराजगंज फरेंदा पुलिस द्वारा लोगों का चालान काटना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विषय में कस्बे के कई लोगों ने आवाज भी उठाया, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई। फरेंदा कस्बे में लाकडाउन होने के कारण बैरिकेडिंग कर कस्बे को सील कर दिया गया है। आम नागरिकों के सुविधा के लिए प्रशासन ने सुबह 7 से 10 तक फल, सब्जी, किराना आदि के दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। इस दौरान कस्बे के साथ ही आसपास के गांव के लोग जरूरत का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। मास्क लगाने के बाद भी टारगेट पुरा करने के लिए पुलिस कुछ लोगों का चालान काट दे रही है, काफी गुहार लगाने के बाद भी चालान कटने वाले की बात नहीं सुनी जाती है। जबकि जांच के दौरान पुलिसकर्मी भी स्वयं मास्क नहीं पहने रहते हैं। सूत्रों की माने तो अपने घर के दरवाजे पर बैठे लोगों का भी पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस के इस कार्य प्रणाली से आम नागरिकों ने सवाल उठाना चालू कर दिया है।

Related Post