Sat. Nov 7th, 2026

महराजगंज सांसद पंकज चौधरी हुए कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

ब्रेकिंग न्यूज़/ महराजगंज
दिनाँक०-03-08-020

महराजगंज सांसद पंकज चौधरी हुए कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

महराजगंज के सासद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुरुआती लक्षण मिलने के बाद उन्होंने जाच कराई। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है। वर्तमान समय में तीनों लोग दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर होम क्वारंटाइन हैं। सासद ने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जितने भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वह लोग अपनी जाच करा लें। बताते चलें कि बीते दिनों सासद द्वारा पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया था। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि सासद के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना है। मंगलवार को उनके आवास को सैनिटाइज कराया जाएगा।

(लखनऊ से अनिरुद्ध श्रीवास्तव की रिपोर्ट——-)

Related Post