सिद्धार्थनगर-दिनांक 03-11-2020
यातायात माह नवंबर के तृतीय दिवस कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ट्रैक्टर-ट्राली/चार पहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर व स्लोगन लिखा स्टीकर लगाया गया

राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान यातायात माह नवंबर के तृतीय दिवस, दिनांक 03-11-2020 को क्षेत्राधिकारी यातायात सिद्धार्थनगर प्रभारी यातायात एवं यातायात कर्मियों द्वारा कोहरे में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाया गया जिससे दुर्घटनाओं से बचाव हो सके तथा टेंपो एवं चार पहिया वाहनों पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु स्लोगन लिखा स्टीकर भी लगाया गया।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्र)
