अखिलेश यादव के मोहम्मद अली जिन्ना को आजादी का श्रेय देने वाले बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बयान..
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के मुश्लिम तुष्टिकरण वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जाति और मजहबी राजनीति करने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ” ऑस्ट्रेलिया से पढ़े अखिलेश यादव जी के इस ज्ञान को सुनकर मुलायम सिंह जी भी माथा पकड़ लेंगे” ।
आज अखिलेश यादव मुश्लिम तुष्टीकरण में इस प्रकार अंधे हो गए हैं कि जब सत्ता रहती है तो आतंकवादियो को छोड़ने की पैरवी करते हैं,और वही अखिलेश यादव जब सत्ता से बाहर रहते हैं तो जिन्ना की पैरोकारी करते हैं। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, पंडित नेहरू,और सरदार पटेल के बराबर मोहम्मद अली जिन्ना की बराबरी करते हैं।
अखिलेश आज मोहम्मद अली जिन्ना को आजादी की लड़ाई का श्रेय दे रहे हैं आजादी की लड़ाई का श्रेय जिन्ना को देना, आज चुनाव आने पर अखिलेश यादव की किस प्रकार की मानसिकता है। देश मे इस प्रकार की राजनीति स्वीकार नही की जाएगी। देश मोहम्मद अली जिन्ना को इस देश के बंटवारे का खलनायक मानता है, जिन्ना को आजादी का नायक बताना मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति ही है।”
प्रेस विज्ञप्ति:-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी द्वारा प्रेषित..
