Wed. Sep 30th, 2026

एसएसबी ने भारत-नेपाल बार्डर बढ़नी में 02 युवक को 7.62 एमएम पिस्टल व 09 कारतूस के साथ पकड़ा,थाना ढेबरुआ पुलिस को किया सुपुर्द

एसएसबी ने भारत-नेपाल बार्डर बढ़नी में 02 युवक को 7.62 एमएम पिस्टल व 09 कारतूस के साथ पकड़ा,थाना ढेबरुआ पुलिस को किया सुपुर्द

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी चेक पोस्ट पर बीती रात नियमित जांच के दौरान एसएसबी ने चार पहिया वाहन सवार 02 भारतीय युवकों को एक 7.62 एमएम पिस्टल और 09 कारतूस के साथ पकड़ा। दोनों युवक गोण्डा जिले के रहने वाले हैं,पूछताछ के बाद एसएसबी ने हथियार, कारतूस और वाहन समेत दोनों को ढेबरुआ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 50वीं वाहिनी एसएसबी बलरामपुर की बढ़नी समवाय की टीम उप निरीक्षक प्रियंका यादव के नेतृत्व में 06 अन्य जवानों के साथ भारत-नेपाल चेक पोस्ट पर रात में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 7.62 एमएम पिस्टल और 09 कारतूस मिले। वहीं एसएसबी के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नेपाल जा रहे थे और उनके अनुसार हथियार गलती से वाहन में रह गया था। उन्होंने हथियार का वैध लाइसेंस होने की बात भी बताई। हालांकि नेपाल देश में प्रवेश के दौरान हथियार साथ ले जाना नियमों के विपरीत है। इसके बाद एसएसबी ने दोनों को हथियार और वाहन समेत देर रात ढेबरुआ पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये लोगों की पहचान 41 वर्षीय गौरव कुमार सिंह पुत्र राम नवाज सिंह, निवासी ग्राम मलथुआ शाहजोत, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा और 50 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव, निवासी आजाद नगर कॉलोनी,सिविल लाइन-2, गोण्डा के रूप में हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *