Sat. Apr 18th, 2026

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल पेट्रोल लेकर जा रहे दो तस्कर को किया गिरफ्तार

एसएसबी व बजहा पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत से नेपाल पेट्रोल लेकर जा रहे दो तस्कर को किया गिरफ्तार

बजहा,सिद्धार्थनगर: भारत से नेपाल पेट्रोल-डीजल की तस्करी करने वालों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने धरपकड़ तेज कर दी है। 43वीं वाहिनी के जवानों ने पिलर संख्या 552 के पास मोटर साइकिल से गैलन लेकर सीमा पार कर रहे दो युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 57 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बजहा पोखरभीटवा व बजहा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 552 के समीप एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 06 जरीकेन में कुल 57 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम मनोज कुमार, ग्राम भरवांलिया, बजहा बाजार,थाना कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर तथा दिपेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम भरवांलिया, बजहा बाजार, थाना कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर बताया और स्वीकार किया कि वे उक्त पेट्रोल को भारत से नेपाल अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। गश्ती दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सामान को विधिवत जब्ती ज्ञापन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु कस्टम ककरहा को सुपुर्द कर दिया गया। भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए प्रचालन गतिविधियों द्वारा 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है, जिसके फलस्वरूप एस.एस.बी द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान,मानव तस्करी, नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित लिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *