Thu. Aug 6th, 2026

ओवरस्पीड गाड़ी चलाने वालों पर लगेगी लगाम! दो इंटरसेप्टर बाइक से होगी निगरानी

ओवरस्पीड गाड़ी चलाने वालों पर लगेगी लगाम! दो इंटरसेप्टर बाइक से होगी निगरानी

सिद्धार्थनगर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस कार्यालय परिसर से दो नवीन दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी की जाएगी। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान समेत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव, आरक्षी सूरज विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *