Tue. Sep 22nd, 2026

ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध यातायात पुलिस का शिकंजा! नियम तोड़ने वालों व हेलमेट, रॉन्ग साइड समेत 134 वाहनों का चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध यातायात पुलिस का शिकंजा! नियम तोड़ने वालों व हेलमेट, रॉन्ग साइड समेत 134 वाहनों का चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

सिद्धार्थनगर। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि पर यातायात पुलिस ने दो नवीन दोपहिया इंटरसेप्टर के माध्यम से विभिन्न मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। अभियान के दौरान ओवर- स्पीडिंग के अलावा हेलमेट न लगाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, फाल्टी नंबर प्लेट सहित यातायात नियमो के अन्य उल्लंघनों में कुल 134 वाहनों के चालान किए गए।

प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने रविवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई कार्रवाई में तेज गति से वाहन चलाने वाले 84 वाहनों के चालान किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। यातायात पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए, ताकि रात के समय वाहनों की दृश्यता बेहतर हो सके। हेडिंगरू गति सीमा का उल्लंघन पड़ा भारी, 134 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

सिद्धार्थनगर: यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ओवरस्पीडिंग एव अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा रॉन्ग साइड वाहन न चलाने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में वाहन चालकों का नियमों का पालन करवाना अहम है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *