Thu. May 7th, 2026

कोविड-19 वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने हेत पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में गोष्ठी का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर/पीआरओ सेल
दिनांक- 10.07.2020

कोविड-19 वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने हेत पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में गोष्ठी का किया आयोजन

आज दिनांक 10-07-2020 को विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा गोष्ठी में श्रावण मास के दौरान मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का शत्-प्रतिशत पालन कराने एवं कोविड-19 वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया, लम्बित विवेचनाओं/विभागीय कार्यवाही/प्रारम्भिक जॉच/ प्रार्थना-पत्र/आई0जीआर0एस0 के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गयी व टाप-10 अपराधियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, अपराधियों की वर्तमान स्थिति की, सनसनीखेज अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वह किसी से भी दुर्व्यवहार न करें एवं न ही अनावश्यक किसी को तंग करें, प्वाइंट-वार चेकिंग/ चालान करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिगत कोविड-19 व संचारी रोगों(इन्सेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, काला ज्वर) के संक्रमण को रोकन हेतु दिनांक 10-07-2020 की रात्रि 10:00 से दिनांक 13-07-2020 की प्रातः 05:00 बजे तक लागू किए गये प्रतिबन्धों को अक्षरशः पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त गोष्ठी में मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ, प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, रीडर व पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Post