ब्रेकिंग अपडेट:-लखनऊ
दिनाँक-22/05/2021
ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथियां घोषित,वर्चुअल माध्यम से होगा शपथग्रहण…..

सामान्य पंचायत निर्वाचन-2021 के उपरान्त ग्राम पंचायतों के संघटन,ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत के सदस्यों के द्वारा बैठक की समय-सारिणी..अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी जानकारी….
1) कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण में हो रही देरी को देखते हुए आखिर शासन ने गाइड लाइन कर तहत वर्चुअल तरीके से शपथग्रहण की तिथियां घोषित कर दी मंजूरी !
2) 25 से 26 मई के बीच कराना होगा ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण !
3) ग्राम पंचायतों के संघटित और निर्वाचित सदस्यों की शपथ को लेकर आदेश जारी।
4) ग्राम पंचायत में प्रधान और कम से कम दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचित होना अनिवार्य।
5) जिलाधिकारी को ग्राम पंचायतों को संघटित कराने का आदेश ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 27 मई को होगी !
(प्रेस विज्ञप्ति की शासनादेश की कॉपी समाचार के साथ संलग्न ..)
( लखनऊ से न्यूज़ 27 इंडिया संपादक राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट…)
