Sun. May 24th, 2026

जिलाधिकारी ने किया 2027 के प्रथम चरण के मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया 2027 के प्रथम चरण के मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं-14 में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गणना कार्य की प्रगति, गणना प्रपत्रों के संधारण, संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जनगणना का कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए, जिससे आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक जनगणना कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि भारत की जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव नौगढ़ व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *