सिद्धार्थनगर 22 जुलाई 2026
जिलाधिकारी ने पंचायत भवन नादेपार का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को मिलने वाली जन सुविधाओं के बारे में प्राप्त की जानकारी
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, ई-श्रम कार्ड आदि में प्रगति लाने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 ने पंचायत भवन ग्राम पंचायत नादेपार विकास खण्ड जोगिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखों के रख रखाव तथा ग्रामीणों को मिलने वाली जन सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, ई-श्रम कार्ड आदि बनाने में प्रगति लायें। ग्रामीणों को आय जाति निवास प्रमाण-पत्र जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पडे़। पंचायत सहायक समय से उपस्थित रहकर ग्रामीणों के आनलाईन कार्यो को समय से संपादित करायें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गांवों में डुग्गी मुनादी कराकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, ई-श्रम कार्ड आदि बनवायें। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी जोगिया रामानन्द वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

