Fri. Jul 24th, 2026

डीएम की अध्यक्षता में “एक जनपद एक उत्पाद, कालानमक चावल” के संबंध में जनपद स्तरीय सीएफसी समिति की हुई बैठक

डीएम की अध्यक्षता में “एक जनपद एक उत्पाद, कालानमक चावल” के संबंध में जनपद स्तरीय सीएफसी समिति की हुई बैठक

डीएम ने सीएफसी निदेशक को किया निर्देशित: लूलू मार्ट,blinkit,big- bazar जैसी बड़ी कंपनी से सम्पर्क कर जनपद का कालानमक चावल के लिए अनुबंध कर देश दुनिया तक पहुंचाया जाए

सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में काला नमक चावल, “एक जनपद एक उत्पाद” सीएफसी की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर सीएफसी के एसपीवी के सदस्यों के साथ चर्चा की गयी। बैठक में कालानमक धान का उत्पादन क्षेत्र को बढाने के लिए किसानों के साथ उत्पाद की अनुबंधीत खेती कराने हेतु किसानों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार एवं अधिकाधिक गोष्ठी कराने के साथ-साथ एसपीवी सदस्यों एवं किसान सदस्यों की संख्या को बढाने हेतु निर्देशित किया गया। सीएफसी के निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि अगामी सत्र में 1500 मीट्रिक टन धान क्रय तथा प्रसंस्करण हेतु सिंगापुर की कंपनी बुद्धा राइस तथा अन्य एफपीओ के साथ एमओयू हुआ है,जिलाधिकारी द्वारा सीएफसी निदेशक को निर्देशित किया गया कि लूलू मार्ट,blinkit,big- bazar जैसी बड़ी कंपनी से सम्पर्क कर जनपद का कालानमक चावल के लिए अनुबंध कर देश दुनिया तक पहुंचाया जाए।

बैठक में सीएफसी समिति द्वारा अवगत कराया गया कि एसपीवी सदस्यों एवं गैर एसपीवी सदस्यों/किसानों जिनका चार टन से अधिक कालानमक धान उपलब्ध रहेगा उनका प्रसंस्करण एवं परिवहन निःशुल्क रहेगा। समिति द्वारा यह अवगत कराया गया कि किसानों को कालानमक धान के क्रय की गारन्टी देने के लिए वर्तमान मार्केट रेट से 5-10 प्रतिशत से अतिरिक्त दाम (गुणवत्ता व नमी के अनुसार) पर धान का क्रय सीएफसी द्वारा किया जायेगा। सामान्य सुविधा केन्द्र (सीएफसी) ओडीओपी कालानमक चावल से जो भी किसान कालानमक उत्पादक या उद्यमी कालानमक क्रेता-विक्रेता जुड कर लाभ लेना चाहते हैं, वह सीएफसी निदेशक अभिषेक सिंह, ओओपी मण्डल कन्सल्टेन्ट से संपर्क कर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग शिव शंकर कुमार, अनुराग सिंह, ओओपी मण्डल कन्सल्टेन्ट तोषन्द्र कुमार मिश्रा उद्यमी मित्र (इन्वेस्ट यूपी), दीनानाथ अजय रावत,श्रीमति सूजाता एवं शिवांस सीएफसी के निदेशक अभिषेक सिंह एवं एसपीवी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *