सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 15.11.2020
थाना चिल्हिया पुलिस ने जुआ खेलते हुये 02 अभियुक्तों को पकड़ा
राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में दिनेश चन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया के नेतृतव में दिनांक 15.11.2020 को जरिए मुखबीर मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा मय हमराह उपनिरीक्षक श्री अजय शंकर यादव ,आरक्षी मोहम्मदीन, आरक्षी सरोज यादव के द्वारा मौके पर पहुँच कर अभियुक्तगण (1) अमित मिश्रा पुत्र शंभू मिश्रा निवासी ग्राम पकड़ी थाना चिल्हिया जिला सिद्धार्थनगर 2. अरविंद शर्मा पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन शर्मा निवासी ग्राम पकड़ी थाना चिल्हिया जिला सिद्धार्थनगर को जुआ खेलते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया । मौके से ताश के 52 पत्तों एवं रू 60/-नगद की बरामदगी पर इन लोगो के विरूद्ध थाना चिल्हिया पर मु.अ.सं. 159/2020 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की गयी ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
