सिद्धार्थनगर: दिनांक 29 नवंबर 2025
थाना चिल्हिया पुलिस ने नकबजनी के 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार! कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात व 16,970/- रुपये नकद बरामद
#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में, मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 29.11.2025 को थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/25 धारा 331(4), 305(A) BNS से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण (1)आकाश तिवारी उर्फ गोली पुत्र नारेन्द्र प्रसाद साकिन जमुनी थाना जमुनी जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल(2)दिलीप पासवान पुत्र रामकरन साकिन झुलनीपुर थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को कंदवा बाजार, धुसरी रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर सोने व चांदी के जेवरात 03 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी पाजेब, 01 नथिया, 02 जोड़ी कान की बाली , 01 मांगटीका, 01 गले की चेन, नकद 16,970/- रुपये बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)BNS की बढ़ोत्तरी किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर न्यायालय भेजा।
अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 लालचन्द यादव,उ0नि0 शारदा प्रसाद,हे0का0 ददन प्रसाद,का0 पंकज वर्मा,का0 अजय कुमार।

