सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 अप्रैल 2026
थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा महिला को बरामद कर उसके परिजनो को किया सुपुर्द
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व शुबेन्दु सिंहक्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के निर्देशन में थाना जोगिया उदयपुर पर हरिश्चन्द्र साकिन बनरही थाना जोगिया उदयपुर द्वारा थाना प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री किरन जो दिनांक 01.04.2026 को रात्रि में घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी, थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा किरन को बरामद कर उसके परिजनों को गुमशुदा किरन की पहचान कराकर नियमानुसार परिजनो को सुपुर्द किया।मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी।
गुमशुदा को बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम-उ0नि0 नरेन्द्रमणि गुप्ता, हे0का0 राजेश गोड़,म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी।

