Thu. Apr 30th, 2026

थाना शोहरतगढ़ ‘मिशन शक्ति टीम’ द्वारा गुमशुदा बच्चे को 01 घण्टे के अन्दर तलाश कर उसकी मां को किया सुपुर्द

थाना शोहरतगढ़ ‘मिशन शक्ति टीम’ द्वारा गुमशुदा बच्चे को 01 घण्टे के अन्दर तलाश कर उसकी मां को किया सुपुर्द

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 28/09/2025

सिद्धार्थनगर: किरन त्रिपाठी पत्नी गया प्रसाद त्रिपाठी निवासी सकारपार थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर जो बाँसी मे किराये के मकान मे रहती है। उनके द्वारा थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति केन्द्र पर सूचना दी गयी कि मेरा लड़का आर्यन त्रिपाठी उम्र 09 वर्ष कही गुम हो गया हैडॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी थाना शोहरतगढ़ के निर्देशन में आज दिनांक 28.09.2025 को थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम द्वारा द्वारा 01 घण्टे के अन्दर सकुशल बच्चे को बरामद कर उसकी माँ किरन त्रिपाठी को सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम को बच्चे के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।

बरामद करने वाले मिशन शक्ति टीम-उ0नि0 राज कुमार यादव,मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह, का0 पवन यादव,म0 का0 उर्मिला देवी,म0का0 मंजू सरोज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *