देईपार प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए,194 लाख मंजूर: 145 लाख की पहली किस्त जारी-पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर: शिव मंदिर के कायाकल्प की शुरुआत, 194.06 लाख की स्वीकृति, 145 लाख जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है।अपको बता दें कि इस कार्य के लिए पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने 11 अगस्त 2025 को प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर देईपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था और इसके जीर्णोद्वार व विकास की मांग की थी।इस पत्र के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने महानिदेशक पर्यटन, लखनऊ को पत्र संख्या 4248202689478 41-1-2026-सीएन-2031633-2026 के माध्यम से 194.06 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 145 लाख रुपये अवमुक्त करने की अनुमति भी दी गई है।
विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम देईपार स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर के जीर्णोद्वार एवं पर्यटन विकास को लेकर बड़ी पहल हुई है। पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के सौंदर्गीकरण हेतु 194.06 लाख रुपये (जीएसटी सहित) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसमें से 145 लाख रुपये की प्रथम किश्त भी जारी कर परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में बहुउद्देश्यीय हाल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, यात्री बेंच और लैण्डस्केपिंग जैसे कार्य कराए जाएंगे। इस कार्य के लिए उ0प्र0 कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज, “जल निगम” को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। यह धनराशि वित्तीय व वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के तहत व स्वीकृत की गई है।
पूर्व विधायक व राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी व आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना की स्वीकृति एवं पहली किश्त जारी होने पर कार्य पूर्ण होने के ब बाद देईपार का यह प्राचीन शिव मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी नई पहचान देगा।

