Mon. Aug 17th, 2026

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ के खिलाफ हि0यु0वा0 का जागरूकता अभियान

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ के खिलाफ हि0यु0वा0 का जागरूकता अभियान

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह बोले-राष्ट्रहित सर्वोपरि! सीमा की सुरक्षा से समझौता नहीं

News17 india संवाददाता की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और घुसपैठ की रोकथाम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को बढ़नी कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह रहे। अभियान में हियुवा, भाजपा, कर्म योगी परिवार सहित विभिन्न राष्ट्र व हिन्दुत्ववादी संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत में एक विशेष वर्ग के लोगों के अवैध घुसपैठ की रोकथाम, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और नेपाल भारत सीमा पर अवैध मस्जिद, मकतब व मदरसे के निर्माण को रोकने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और सीमा सुरक्षा व अवैध घुसपैठ के विरोध से संबंधित संदेश लिखे पंपलेट लेकर मालगोदाम तिराहे से नेपाल बार्डर तक पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। सीमा सुरक्षा के समर्थन में मानव श्रृंखला भी बनाई गई।

इस अवसर पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित और सीमा की सुरक्षा से समझौता नहीं, राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ भी नहीं, मजबूत सीमा, सुरक्षित भारत का यही संकल्प राष्ट्रहित सर्वोपरि, सीमा सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है,इन्हीं संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई जरूरी है। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होने से देश की आंतरिक सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हि0यु0वा0 के तत्वाधान में पूर्व में उनके सांसद रहते हुए भी सीमा सुरक्षा को लेकर कई बार अभियान चलाकर राष्ट्र रक्षा रैली और सीमा सुरक्षा यात्रा का कार्यक्रम किए जा चुके हैं।

उक्त कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा,भारतभारी के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा,बढ़नी चाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा, बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, राजू शाही, भानू सिंह और अजय सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रशासन के लोग भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर मधुसूदन अग्रहरि, लालजी शुक्ला, श्याम पाठक, प्रेम नारायण दुबे, संजय मिश्रा, शशिभूषण सिंह, गणेश अग्रहरि, सूरज अग्रहरि, रामू राजपूत, अभिषेक यादव, विंदसेन यादव, धर्मेद्र गौतम, चंद्र प्रकाश, बृजेश अग्रहरि, फतेह बहादुर सिंह, रघुनंदन पाण्डेय, राजन अग्रहरि, हरीश पाण्डेय, शैलेश सिंह, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम आदि सहित हियुवा, भाजपा, कर्म योगी परिवार एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *