नौतनवा /बुनियादी सुविधा के अभाव में मतदान कर्मियों ने मुश्किल से मतदान स्थल पर रात गुजार कर मतदान को करवाया संपन्न
Newes 17 इंडिया -April 19, 2021
महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायतों मे सोमवार को हो रही पंचायत चुनाव मे लगे मतदान कर्मियों ने दबी जुबान बताया की प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयो पर बने अधिकांश बूथो पर मतदान कर्मियों के रहने व खाने पीने की कोई ठोस व्यवस्था नही होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पडा। शौचालय, पानी, हैन्डपम्प , बिजली की स्थिति ठीक नही होने के कारण बडी मुश्किल से मतदान स्थल पर रात गुजारा गया। खास कर चुनाव मे लगी सभी महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पडा।
लोगो ने बताया की यही कारण है की लोग चुनाव मे डयूटी करने से पीछे हटते है। और चुनाव मे लगी डयूटी को कटवाने के चक्कर मे जिला मुख्यालय पहुचकर जोगाड़ लगाते रहते है। और कार्यवाही के भय से चुनाव मे डयूटी करने को मजबूर रहते है। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयो पर बने शौचालय और हैन्डपम्प की स्थिति बहुत ही दयनीय है। सभी हैन्डपम्प पीला पानी देते है। दरवाजे खिडकियों की स्थिति भी काफी हद तक खराब है इस भीषण गर्मी मे चुनाव कराने मे लगे अधिकांश कर्मी पानी पीने के लिये सोमवार को तरसते दिखे। वही बाहर मतदान करने आये महिला और पुरुष भी दोपहर की कडक धूप मे खडे रहे।जहां हिन्दू महिलाएं नवरात्र व मुस्लिम महिलाएं रोजा रखकर कडी धूप मे खडी होकर अपने वोट डालने का इन्तजार करती रही जहां कुछ महिलाएं धूप मे गश खाकर भी गिर चुकी थी, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया। वही कुछ ऐसे भी बूथ मिले जहां सभी सुविधाएं मौजूद रही, मतदान करने आये लोग टेन्ट के निचे खडे होकर अपने बारी का प्रतिक्षा करते।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट….)
