सिद्धार्थनगर/पीआरओ सेल
दिनांक- 10.07.2020
पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के सम्बन्ध में गोष्ठी का किया गया आयोजन
आज दिनांक 10-07-2020 को विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा गोष्ठी में बालक एवं बालिकाओं विशेषकर किशोरों के साथ घटित होने वाले यौन शोषण, दुराचार, श्रम आदि के सम्बन्ध में विशेष जानकारी देते हुए नियमों के बारे में बताया गया |
उक्त गोष्ठी में दिलीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, डिप्टी सी0एम0ओ0, प्रत्येक थानों के बाल कल्याण अधिकारीगण, डी0पी0ओ0, एन0जी0ओ0 कार्यकर्ता, चाइल्ड केयर अधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी बाल संरक्षण अधिकारी प्रभारी ए0एच0टी0यू0 व पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
