उ0प्र0,लखनऊ:23 अप्रैल 2026
प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे ने ग्राम प्रधानों से की अपील: अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उ0प्र0 को संबोधित जिलाधिकारी को दें ज्ञापन
उ0प्र0,लखनऊ: प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने समस्त सम्मानित प्रदेश कमेटी,समस्त सम्मानित मंडल अध्यक्ष,समस्त सम्मानित जिला अध्यक्ष,एवं ब्लॉक अध्यक्ष तथा समस्त ग्राम प्रधान साथी जैसा कि आपके संज्ञान में है कि इसी महीने 22 अप्रैल को तमाम मुद्दों को लेकर लखनऊ में एक बैठक आयोजित की गई थी जो सबके सहयोग से बहुत सफल रही। इसमें प्रदेश के सभी लोगों का विशेष योगदान रहा, इसके लिए आप सब लोग बधाई के पात्र हैं,इसी तरह अपनी एकजुटता बनाए रखें।
प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने प्रदेश के सभी प्रधान साथियों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन देने का कष्ट करे! कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते हैं तो कृपया ग्राम प्रधान का कार्यकाल बढ़ा दिया जाए,जैसा कि राजस्थान प्रदेश में प्रदान को ही प्रशासक बना दिया गया है,तथा साथ में अन्य जो भी स्थानीय मांगे हो वह भी लिख दीजिए कृपया सभी लोग प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से परामर्श करके ज्ञापन तैयार कर लीजिए और दिनांक 1 मई 2026 से लेकर 6 मई 2026 तक प्रदेश के हर जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन दीजिए,साथ में यह भी ध्यान रखिएगा कि आपका संख्या बल दिखाई दे। आपके द्वारा सौंपे जा रहे ज्ञापन का समाचार पत्रों, यूट्यूब चैनल,लाइव टीवी चैनल में जितना भी संभव हो सके ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो। क्योंकि एकता ही प्रधान संगठन की ताकत है,आप अपनी ताकत बरकरार रखिए,और पूरी निष्ठा से एकजुट होकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले संघर्ष करिए। प्रदेश नेतृत्व आपको विश्वास दिलाता है कि मेरा अनुरोध स्वीकार करके अपने-अपने जनपद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्य करें।
भवदीय: कौशल किशोर पांडे, प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश-मोबाइल नंबर+91 81263 97610

