Wed. Apr 29th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानो को एकजुटता बनाए रखने की विनम्र अपील की

औरैया,दिनांक- 22 फरवरी 2025

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानो को एकजुटता बनाए रखने की विनम्र अपील की

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि आप सब भली भांति अवगत है कि संगठन लगातार आपके हकों व हितों कि लड़ाई के लिये संघर्ष करता चला आ रहा है,जैसा कि आप सब को पता है कि सम्पूर्ण प्रदेश एवं शासन प्रशासन तथा प्रत्येक जिला प्रशासन को संगठन की शक्ति का आभास है। यह सब आप सबके सहयोग से ही सम्भव हुआ है। हम स्वयं प्रधानों के हित के लिये दिन रात चिंतन एवं कठोर परिश्रम करता रहता हूँ।

प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने कहा कि इस समय को यह आखिरी साल है। यह अलग बात है कि संगठन, कोविड काल के व्यर्थ गये समय को राजस्थान सरकार की तर्ज पर बढ़‌ाये जाने की पुरजोर माँग कर है। पेंशन, वेतन अधिकार आदि माँग के साथ संगठन कार्यकाल बढ़ाने की भी मांग कर रहा है!!!किन्तु संगठन को यह मी आभास है कि प्रधानों के हितों के खिलाफ शिकायतों, तथा षड्‌यंत्रों को वाढ़ सी आ गयी है। तमाम कराए गए कार्यों का भुगतान अभी बाकी है। तमाम ग्राम पंचायतों में सम्वन्धी विकास कार्य अभी वाकी है। कृपया ऐसे में संगठन के साथ प्रधान साथियों का एकजुट होना बेहद जरूरी एवं सक्रिय रहना अति आवश्यक है, ऐसे में यदि कोई प्रधान साथी स्वयं निष्क्रिय है एवम संगठन विरोधी कार्य में संलिप्त है और प्रधान साथियों को बरगलाने या षड़यंत्र करने काम करता है। तो वह प्रदेश के 58189 ग्राम पंचायतों के साथ धोखा व विश्वास घात कर रहा है,ऐसे लोगों से सावधान रहिये। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने ग्राम प्रधान संगठन के साथियों से विनम अपील एवं आग्रह किया है कि एक जुटता बनाये रखिए जिससे जो भी दायित्व मिला है पूरी मेहनत व तत्परता से निभाइये तथा संगठन का सक्रिय सहयोग करते रहिये।

कौशल किशोर पांडे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन (उत्तर प्रदेश) ने सभी प्रधान भाईयो को महाशिवरात्रि एवं होली की अग्रिम बधाई एवं मंगल कामना दी है।

सादर आभार:- कौशल किशोर पांडे,प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन (उत्तर प्रदेश)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *