सिद्धार्थनगर:24 जुलाई 2025
बाबा धाम से लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली के साथ कार की हुई भिड़ंत में दिवंगत आत्मा को पत्रकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
आज सिद्धार्थनगर के साड़ी तिराहा पर मनोज कुमार संवाददाता सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में बुद्ध की प्रतिमा के सामने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 13 जुलाई 2025 को कुशीनगर के थाना क्षेत्र पटेहरवा बगही कुटी में बाबा धाम से लौटते समय हुई ट्राली ट्रैक्टर और कार के भिड़ंत से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी,आज उसी के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ सिद्धार्थनगर इकाई के द्वारा शाम को साड़ी तिराहा के बुद्ध प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार बाल मुकुंद त्रिपाठी,आर पी टाइम्स के संपादक अविनाश कुमार आजाद शुक्ला, मनोज पासवान,सरिता पांडे, मां का टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ आर्यन पांडे, संतोष कुमार,सुहेल अहमद महदेवा प्रधान,अब्दुल रशीद हाशमी जिला उपाध्यक्ष, डा गोविन्द प्रसाद ओझा एवं अपराध का अंत के संपादक मनोज कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,दु:खी मन से लोगों ने मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं इरशाद सिद्दीकी अवधनामा के वरिष्ठ पत्रकार का भी कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया,अंतिम संस्कार में भी पत्रकार बंधु उपस्थिति रहे।

