बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
सिद्धार्थनगर: पिछले दिनों मुख्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया जब बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ कार्यालय के एक बाबू को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हैं रंगे हाथों दबोच लिया,सूत्रों के मुताबिक मनीष कुमार पुत्र सुभाष चंद्र भनवापुर ब्लॉक में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने पटखौली नानकर निवासी रविंद्र कुमार कौशल की पत्नी को आंगनबाड़ी में सहायिका के रूप में भर्ती कराने के नाम पर 15000 की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की गई। भ्रष्टाचार निवारण समिति बस्ती के निरीक्षक उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छाप मार कर मनीष कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया। जहां से बांसी के थाना प्रभारी के सुपुर्द करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

