Mon. May 4th, 2026

महराजगंज : रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव संपन्न

महराजगंज : रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव संपन्न

Newes 17 india -April 13, 2021

(रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव संपन्न)

रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव में मतदान सोमवार को संपन्न हुआ जिसमें पंजीकृत 40 अधिवक्ता मतदाता में से 39 अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें चुनाव अधिकारी एल्डर्स कमेटी फरेंदा ,महराजगंज के रामसिंह श्रीवास्तव तुंगनाथ उपाध्याय राम आसरे शुक्ला श्रीधर सिंह जगदंबा यादव निसार अहमद की देखरेख में सुबह से मतदान शुरू हुआ मतगणना के दौरान एक मत अवैध घोषित कर दिया गया कमेटी के द्वारा परिणाम घोषित किया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रामसेवक सिंह 26 मत, चिंतामणि दुबे को 7 मत ,राम विजय यादव को 5 मत मिले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अष्टभुजा वर्मा को 19 मत, सुधाकर मणि त्रिपाठी को 15 मत चिंतामणि दुबे को 4 मत मिले वहीं मंत्री पद पर राघवेंद्र उपाध्याय को 25 मत मिले सेराज अहमद को 13 मत मिले जबकि संयुक्त सचिव पद पर सतीश चंद्र दुबे निर्विरोध चुने गए हैं निर्वाचित पदाधिकारियों को सिविल बार के मंत्री अनिल कुमार मौर्य ,डॉ मनीष कुमार चौबे ,सनत त्रिपाठी अवधेश उपाध्याय ,रत्नेश उपाध्याय संदीप श्रीवास्तव ,राम मनोहर मिश्रा ,सुनील दुबे सतीश चंद्र दुबे, राम रूप सावरकर ,सरोज नारायण मिश्रा, परमात्मा सिंह, वीरेन्द्र त्रिपाठी, सहित अन्य लोगों ने बधाई दिए।

( महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट..)

Related Post