Sat. May 2nd, 2026

मु0वि0अ0 ने 28 जनवरी 2023 से आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण..

सिद्धार्थनगर 25 जनवरी 2023

मु0वि0अ0 ने 28 जनवरी 2023 से आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण..

सिद्धार्थनगर महोत्सव-2023 दिनांक 28 जनवरी 2023 से 01 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा बी.एस.ए. मैदान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पाण्डाल, फूड जोन, कामर्शिल जोन, शासकीय जोन, झूला क्षेत्र, मीना आदि का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह को निर्देश दिया कि समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करा ले। मुख्य विकास अधिकारी ने वी.आई.पी.जनप्रतिनिधि एवं मीडियागणों के बैठने हेतु स्थल चिन्हित करने तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु संबधित अधिकारी को निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, उपकृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0(प्रा0ख0) सी0पी0सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related Post