Wed. Apr 29th, 2026

“रक्तदान महादान” गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया भव्य आयोजन

अमेठी/दिनांक 15 जून 2025

“रक्तदान महादान” गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया भव्य आयोजन

अमेठी: आज दिनांक 15 जून 2025 को संजय गांधी हॉस्पिटल, मुंशीगंज, अमेठी में गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट, भारत के तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य (पत्रकार) की अध्यक्षता और ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता के संयोजन में किया गया। इस रक्तदान शिविर में 30 यूनिट से अधिक रक्त दान किया गया, रक्त दान करने वाले रक्त दानी योद्धा सत्यम जायसवाल, अमरनाथ प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पवन जायसवाल, कृष्णा यादव, कौशलेंद्र सिंह, विकास यादव, ब्रिजेश यादव, प्रमोद कुमार, आशीष मौर्या, अभिषेक कुमार पांडेय, शैलेन्द्र मनी त्रिपाठी, लवकुश, हर्ष पाण्डेय, सम्राट अशोक, संजय मौर्या, किरण गुप्ता, प्रदीप जायसवाल जिला सचिव अमेठी, विकास यादव, विशाल पाण्डेय, विनय सिंह आदि रक्त दान कर मानवता की मिसाल पेश किया जो जरूरतमंद लोगों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होगा। इस अवसर पर अमेठी, सुल्तानपुर, और रायबरेली जनपदों के ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

शिविर में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में विजय भोजवाल अध्यक्ष सुल्तानपुर, वीरेंद्र कुमार भोजवाल अध्यक्ष, रायबरेली विपिन दुबे जिला उपाध्यक्ष अमेठी, प्रदीप जायसवाल सचिव अमेठी, राजीव कुमार शुक्ला मीडिया प्रभारी अमेठी, एडवोकेट अतुल कुमार यादव विधिक सलाहकार अमेठी, पवन कुमार जायसवाल उपसचिव अमेठी, सत्यम गुप्ता मंत्री अमेठी विनोद कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष सुल्तानपुर, इसके अतिरिक्त, सुल्तानपुर रायबरेली अमेठी से सैकड़ों समाजसेवी, शिक्षक अजय आनंद गुप्ता, सच्चिदानंद गुप्ता, डॉ. हरिकेश भोजवाल (प्रतापगढ़), शिवकुमार (सहारा), बी.एल. भोजवाल, राम सुमेर गुप्ता, लखनऊ से अरुण आजाद भोजवाल, मुंबई से रामजी भोजवाल, संतोष कुमार, बजरंगी लाल गुप्ता, और रायबरेली से किरण गुप्ता, विकास कुमार, गिरजा शंकर, ओमप्रकाश भोजवाल, प्रेमचंद भोजवाल, रंजीत कुमार गौतम, अरविंद छाबड़ा, प्रमोद गुप्ता (प्रधान) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इस रक्तदान शिविर के माध्यम से गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *