Mon. Aug 24th, 2026

रसोइयों को मिला सम्मान, वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

रसोइयों को मिला सम्मान, वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम रविवार को तहसील सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा।

मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि रसोइयों का बच्चों के पोषण और उनके उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से उनके सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की – बढोतरी की गई है, जिससे अब उन्हें तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। कैशलेस चिकित्सा कार्ड से रसोइयों एवं उनके परिवारों को उपचार की सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज, भनवापुर संतोष कुमार शुक्ला ने की।

इस दौरान रसोइयों को सम्मानित कर कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार मौर्य, लालजी शुक्ला, राजेश द्विवेदी, बबलू पांडे, राजन अग्रहरि, राकेश कुमार पांडे, अमरेंद्र त्रिपाठी, नसीम अहमद, धर्मराज दुबे, प्रेम प्रकाश चैबे, अमित मिश्रा, शिवेश पांडे, गणेश गौड, अरुण त्रिपाठी, आबिद रिजवी, मीसम, शिवाजी, रामनारायण दुबे आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *