Tue. Sep 8th, 2026

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने उ0प्र0 शासन को पत्र लिखकर गृहजनपद की 07 संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण हेतु भेजा प्रस्ताव

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने उ0प्र0 शासन को पत्र लिखकर गृहजनपद की 07 संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण हेतु भेजा प्रस्ताव

सिद्धार्थनगर। पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने आज 7 सितंबर 2026 को अपने गृहजनपद सिद्धार्थनगर में में आमजनमानस के आवागमन में कठिनाइयों को देखते हुए निम्न स्थानों पर सड़क/संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु उत्तरप्रदेश सरकार को पत्र लिखकर निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव भेजा है।उन्होंने कहा कि ये सड़कें इसी वर्ष बनकर तैयार हो जायेंगी।

1-चम्पापुर( चिल्हिया- बर्डपुर) मुख्य सड़क से तेलडीहवा-1500मीटर।
2-राम जानकी मंदिर गुजरौलिया खालसा से हरनहिया ग्रांट होते हुए पल्टादेवी मुख्यसड़क तक- 3 किलोमीटर।
3-पल्टादेवी मार्ग से छितनिया चौराहा तक- 1 किलोमीटर।
4- दहियाड मोड़ से छबीला के घर तक -1200 मीटर।
5- मिठवल से बभनी घाट से सेहरी। दलित बस्ती तक-1200 मीटर।
6-ढेकहरी बुजुर्ग से बलरामपुर बॉर्डर तक संपर्क मार्ग—1100 मीटर।
7- महादेवा खुर्द से बैरिया संपर्क मार्ग- 1000 मीटर।
सिद्धार्थनगर वासियों को साधुवाद कहा,उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आमजनमानस की सेवा करने का अवसर मिला है।

Brij Lal IPS Retd,Member of Parliament(Rajya Sabha)
Dated Lucknow,September 7,2026.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *