Fri. Oct 2nd, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया

सिद्धार्थनगर 02 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा0 ज्ञानप्रकाश, व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के चित्र पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा0 ज्ञानप्रकाश तथा कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मन्छिर इन्टर कालेज के बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गांधी जयन्ती के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देश को आजाद कराया था। लाल बहादुर शास्त्री जी ने हरित क्रान्ति और श्वेत क्रान्ति की शुरूआत की। जय जवान जय किसान का नारा दिया। स्वच्छता पर हम सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने आस-पास साफ-सफाई रखे। आने वाली पीढ़ी को महापुरूषों के सिद्धान्तो के बारे में बताये तथा उनके बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। हम लोग यह प्रयास करे कि इन महापुरूषो द्वारा जो भी सन्देश दिया है उससे सीख ले तथा उनके बताये मार्ग पर चले। लाल बहादुर शास्त्री जी उ0प्र0 के रहने वाले थे। 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के समय उन्होंने एक ससमय भोजन करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने पुनः सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सन्देश दिया तथा विश्व के लिए अंहिसा का रास्ता खोला।जन आन्दोलन से पूरे देश को आन्दोलन का रास्ता दिखाया और बिना हिंसा के हम सभी को आजादी दिलायी। गांधीजी की प्रासंगिकता बनी रहेगी। उन्होने हमे ईमानदारी और अनुशासन का रास्ता दिखाया। हमे इन दोनो महापुरूषो के जीवन से हमे सीख लेना चाहिए।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डा0 ज्ञानप्रकाश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयन्ती के अवसर पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी अपनी सादगी के लिए जाने जाते है। सामान्य जगह से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी जी सत्य एवं अंहिसा के प्रतीक थे। उन्होंने अंहिसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराया।

इस मौके पर अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, आदि लोगों द्वारा गांधीजी के आदर्शाें व उनके द्वारा देश को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया,कार्यक्रम का संचालन प्रेमसागर चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीगण अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *