Fri. Sep 25th, 2026

लखनऊ: “सुनियोजित विकास, सुरक्षित आवास” वरुण विहार-नैमिष नगर में 10 लाख से अधिक को मिलेंगे घर: मुख्यमंत्री

लखनऊ: “सुनियोजित विकास,सुरक्षित आवास” वरुण विहार-नैमिष नगर में 10 लाख से अधिक को मिलेंगे घर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने आवासीय योजना का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

दोना गांव जुड़ेगा अब मुख्यधारा से, 11अन्य गांवों की जमीन वरुण विहार के लिए की गई है अधिग्रहीत

वरुण विहार होगा गोमती नगर से बड़ा, दोनों आवासीय योजनाएं तीन साल में होंगी पूरी

किसानों से सीधे जमीन लेने पर जोर, बीच में मध्यस्थ नहीं होंगे, सीएम योगी ने कहा जमीन का बेहतर मिलेगा मुआवजा

News17 india.com संवाददाता लखनऊ.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ₹12,000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाने वाली लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन एवं भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ₹2,166 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 5 बहुमंजिला अपार्टमेंट का शिलान्यास भी किया गया,मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आवासीय योजनाओं से विद्यार्थियों, युवाओं, रोजगार के लिए लखनऊ आने वाले नागरिकों तथा शहर को अपना भविष्य बनाने वाले परिवारों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधायुक्त आवास की संभावनाएं और सुदृढ़ होंगी। आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे वरुण विहार में 2847 और सीतापुर रोड की नैमिष नगर आवासीय योजना में 1673 सहित 4520 भूखंडों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। दोनों आवासीय योजनाएं तीन साल में पूरी होंगी, जहां 50 हजार से अधिक आवास होंगे। वरुण विहार योजना क्षेत्रफल में गोमती नगर से बड़ी है। वहीं, 2166 करोड़ से प्रस्तावित पांच मल्टीस्टोरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लेक व्यू, पार्क व्यू, ऐशबाग स्क्वायर, अनंत नगर योजना स्थित अदिति अपार्टमेंट व शारदा नगर विस्तार स्थित वागेश्वरी अपार्टमेंट में 4150 फ्लैट बनेंगे। इनमें से 1000 फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है शेष का पंजीकरण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवासीय योजना का भूमि पूजन व अपार्टमेंट का शिलान्यास करते हुए कहा कि अव एलडीए की वरुण विहार व नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में 10 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ में प्रस्तावित आवासीय योजनाओं का भूमिपूजन करने के बाद कहा कि पहले लोग जहां-तहां जमीन खरीदते थे। वहां सड़क, बिजली, पानी आदि व्यवस्था नहीं होती थी और जलजमाव के कारण नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जमीन के मालिक ने यदि किसी दबंग या गुंडे को जमीन बेच दी तो भी समस्या होती थी, क्योंकि अनियोजित कार्य का परिणाम भी गलत होता है। लखनऊ की यह तस्वीर बदली है 23 वर्ष बाद 2025 में अनंत नगर योजना शुरू हुई थी। पिछली सरकारों की तरह लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है।उन्होंने कहा कि वरुण विहार होगा गोमती नगर से बड़ा, दोनों आवासीय योजनाएं तीन साल में पूरी होंगी। किसानों से सीधे जमीन लेने पर जोर, बीच में दलाल मध्यस्थ नहीं होंगे, जमीन के मालिक को बेहतर मुआवजा मिलेगा।उन्होंने कहा कि भूखंडों का पंजीकरण शुरू हो गया है, मुख्यमंत्री योगी ने पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट्स का शिलान्यास किया। गुरुवार को भूखंडों के लिए पंजीकरण का शुभारंभ एवं बहुमंजिला अपार्टमेंट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया।

बढ़ती आबादी के लिए नियोजित शहरी विकास आवश्यक: मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी शहर के पश्चिम के दिग्पाल वरुण देवता होते हैं। उसी दिशा में वरुण विहार में 6500 एकड़ क्षेत्रफल में व 4100 एकड़ में नैमिष योजना आकार लेगी। योगी ने नैमिषारण्य की महत्ता बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए लखनऊ व सीतापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में एलडीए नई योजना लेकर आया है। ये दोनों योजनाएं आने वाले समय में लखनऊ के विस्तार, संभावनाओं और सुरक्षित आवास की दृष्टि से लाई गई हैं,जिसमें अध्ययनरत छात्रों, हेल्थकेयर में संभावनाओं को बढ़ाने वाले युवाओं, रोजगार की दृष्टि से राजधानी आने वालों और लखनऊ को भविष्य मानकर यहां जीवन व्यतीत करने का विचार रखने वाले नागरिकों के लिए दोनों आवासीय योजनाएं अत्यंत लाभकारी होंगी। सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *