शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षक हुए सम्मानित
गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया
सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ बलराम सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में भनवापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा के सहायक अध्यापक गोपेश दुबे, दयाशंकर पांडेय, आशुतोष सिंह, मेंहदी हसन, गोविंद नारायण, सत्येंद्र गुप्त, पशुपति दुबे, अपूर्व श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह,मारूति नंदन श्रीवास्तव, कल्पना,उत्सव तिवारी, वंदना त्रिपाठी, राजेश यादव, विष्णु त्रिपाठी,अनुराग श्रीवास्तव, अमित मणि, रितेश बहादुर, राहुल सिंह आदि शामिल रहे। अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीईओ राम कुमार सिंह, अशोक कुमार, महेंद्र प्रसाद, डीसी अमित शुक्ल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, करूणापति त्रिपाठी, आशीष सिंह, आशीष मिश्र, डीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

