Tue. May 5th, 2026

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने निषाद समाज के हितों के लिए/मतस्य मंडी के नव निर्माण हेतु मत्स्य मंत्री को दिया पत्र…

सिद्धार्थनगर-दिनाँक 21 जून 2022

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने निषाद समाज के हितों के लिए/मतस्य मंडी के नव निर्माण हेतु मत्स्य मंत्री को दिया पत्र…

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डाँ संजय निषाद से मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ तथा जनपद सिद्धार्थनगर क्षेत्र में मतस्य उत्पाद से जुड़े लोगों के लिये मतस्य मंडी का नव निर्माण कराने को लेकर एक पत्र सौंप कर मंडी की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में अवगत कराया।

मीडिया से साक्षात्कार में विनय वर्मा ने कहा कि चुकि भारत और नेपाल देश का बार्डर होने के नाते इस क्षेत्र में मछली का उत्पादन काफ़ी मात्रा में किया जाता है। मत्स्य मंडी हो जाने से मत्स्य उत्पाद से जुड़े लोगों को व्यापार करने के लिए क्रय-बिक्रय में आसानी होगी।

विधायक विनय वर्मा द्वारा सौंपे गये पत्र के माध्यम से मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद को इस विषय से संबंधित अधिकारीयों को आदेशित कर मत्स्य मंडी का नव-निर्माण कराने हेतु आग्रह किया। जिसको मत्स्य मंत्री ने अपने संज्ञान में लेकर जल्द ही सकारात्मक पहल करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

इस सकारात्मक पहल हेतु विधानसभा शोहरतगढ़ के जनता के तरफ से विधायक विनय वर्मा ने मत्स्य मंत्री संजय निषाद आभार व्यक्त किया ।

Related Post