Sun. Jun 7th, 2026

सीएम योगी ने गीडा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले फ्लेटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स का किया उद्घाटन

सीएम योगी ने गीडा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले फ्लेटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स का किया उद्घाटन

फ्लैटेड फैक्ट्री एमएसएमई के लिए रेडी-टू-यूज का बेहतरीन माडल : मुख्यमंत्री

गीडा में बिसलेरी के एसआरवीके जल संयंत्र का सीएम योगी ने किया उ‌द्घाटन

गोरखपुर,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेगोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में पूर्वांचल के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए रेडी-टू-यूज बानी प्लग एंड प्ले माडल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री गीडा का अभिनव प्रयास है, जिससे ऐसे युवा उद्यमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिनके पास भूमि खरीदने और अलग से फैक्ट्री स्थापित करने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है। इच्छुक उद्यमी यहां सीधे आकर उत्पादन कार्य शुरू कर सकते हैं। कम निवेश में बेहतर लाभ अर्जित करने की दृष्टि से यह माडल काफी उपयोगी साबित होगा।उन्होंने इसे विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रानिक्स और अन्य एमएसएमई इकाइयों के लिए अत्यंत उपयुक्त बताया। उन्होंने कहा कि अभी यह फ्लैटेड फैक्ट्री तीन मंजिला है और इसे तीन मंजिल तक और बढ़ाया जा सकता है। भविष्य में यह छह मंजिला औद्योगिक भवन के रूप में विकसित किया जा सकेगा।इसी सोच के तहत गीडा क्षेत्र में कामगारों के लिए एलआइजी और ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर विकसित।

गीडा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि श्रमिकों और कर्मचारियों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।उन्होंने दूरदराज से आकर गौड़ा में सेवायोजित कामगारों के लिए सस्ते दर पर बेहतरीन आवासीय सुविधा देने के लिए भी गीडा की तारीफ की।नौ वर्षों में बदल गया गीडा, बुरियाधार तक हो रहा विस्तारः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा में हो रहे औद्योगिक विकास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बीते वर्षों में गीडा बदल गया है। यहां के उद्योगें में स्टील, पाइप, अच्छे कपड़े बन रहे हैं। पेप्सिको की फ्रेंचाइजी बरुण बेवरेज व बिसलेरी की भी यूनिट लगी है। नए नए उद्योग आ रहे हैं। अच्छी डिस्टिलरी लग रही है। गीताप्रेस का औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों को एलआइजी और ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर में मिला अपना मकान,पहले किराए की दिक्कत और जगह की कमी सबसे बड़ी समस्या थी। फ्लैटेड फैक्टी में एक हप्ते के नीचे बिजली,पानी, कटिंग-स्टिचिंग सब मिल जाएगा। प्रोडक्शन 30% तक बढ़ जाएगा। गारमेंट व्यापारी अमित सिंह ने बताया कि जीस बनाने में स्पेस और वेंटिलेशन चाहिए। किराए पर वर्कशाप महंगी पहती थी। फ्लैटेड फैक्ट्री में कम रेट पर बढ़िया जगह मिलेगी तो हमारा मार्जिन भी बढ़ेगा। लोकल कारीगरों को भी रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा उद्योग केवल उत्पादन के केंद्र नहीं हैं बल्कि वे रोजगार भी ला रहे हैं। गीडा के नाइलिट सेंटर से मिल रहा प्रशिक्षण युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध होने की गारंटी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा का विस्तार अब धुरियापार क्षेत्र तक हो रहा है। धुरियापार क्षेत्र में 7 हजार एकड़ में इंडस्ट्रियल टाउनशिप बन रही है। वहां सीमेंट, पेंट की फैक्ट्री आ रही है। उन्होंने कहा कि गौरखपुर लिंक एक्सप्रेस से उद्योग जगत को भी बड़ा फायदा हो रहा है। इससे गोरखपुर से लखनऊ जाने में लगने वाला समय 7-8 घंटे से कम होकर तीन-साढ़े तीन घंटे रह गया है।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में बिसलेरी के आधुनिक जल संयंत्र ‘एसआरवीके का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर औद्योगिक माहौल और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण युवा अब केवल रोजगार तलाशने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिक निवेश से स्थानीय स्तर पर वैजगार के नए अक्सर पैदा हो रहे हैं। बिसलेरी का सीजन में आर्डर ज्यादा और जगह कम पड़ जाती है। यहां शेड मिल जाने से हम बड़े-बड़े स्कूलों का टेंडर भी ले पाएंगे। क्वालिटी भी बेहतर होगी और डिलीवरी टाइम पर होगी। ये गोरखपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।महिलाओं के लिए घर के पास काम की जगह नहीं है। इस फ्लैटेड फैक्ट्री में सेफ्टी और बेसिक सुविध सब रहेगी। हम जैसी महिला उद्यमी यहां से अपना काम शुरू कर पाएगी। सरकार का यह कदम सरहनीय है।इस दौरान प्रतिभा शास्त्री, प्लाजो निर्माता ने कहा कि यह संयंत्र क्षेत्र के औद्योगिक विकास की नई गति देने के साथ युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का माध्यम बनेगा।

सीएम ने कहा कि गोरखपुर शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ अब उद्योगों का भी प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। संयंत्र के प्रबंध निदेशक अभिषेक ने बताया कि ‘एसआरवेके को स्थापना क्षेत्रीय विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की सोच के सथ की गई है। आधुनिक तकनीक से लैस यह संयंत्र उच्च गुणवत्ता वाले पेयजल के उत्पादन के साथ रोजगार सुजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *