Sun. Jun 28th, 2026

आईपीएस में पदोन्नति होने पर सुरेश चंद्र रावत को शुभिंतकों ने दी बधाइयाँ,तथा उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

आईपीएस में पदोन्नति होने पर सुरेश चंद्र रावत को शुभिंतकों ने दी बधाइयाँ,तथा उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

मथुरा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति प्राप्त करने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरेश चंद्र रावत को शुभचिंतकों द्वारा बधाइयों एवं शुभकानाओं का तांता लगा है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

आईपीएस पदोन्नति पर सुरेश चंद्र रावत को शुभिंतकों ने दी बधाइयाँ: अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति उनका समर्पित दृष्टिकोण हमेशा सराहनीय रहा है। उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और निष्पक्ष निर्णयों के कारण उन्हें पुलिस विभाग में एक सक्षम एवं प्रेरणादायक अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में उनकी पदोन्नति को उनके वर्षों के अथक परिश्रम, लगन और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों के लिए भी गर्व का विषय है।इस अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से दुआ की है कि सुरेश चंद्र रावत अपने नए दायित्वों का भी पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करें। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *