Thu. Aug 13th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोटन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा! देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा कस्बा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोटन में निकली भव्य तिरंगा यात्रा! देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा कस्बा

सिद्धार्थनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा लोटन मण्डल की ओर से लोटन कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई यात्रा पुलिस बूथ होते हुए लोटन-सिकरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. संजय कुमार शुक्ल ने की।
मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही रहे। मंडल प्रभारी बजरंगी वर्मा और भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। लोटन कस्बे में दिवाकर नाथ पाण्डेय उर्फ पपलू पाण्डेय की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति नागरिकों में गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

मण्डल अध्यक्ष डा. संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव का एहसास होता है। युवाओं और आमजन को ऐसे राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

मण्डल प्रभारी बजरंगी वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश है।प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हैं।

भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही ने कहा कि तिरंगा हम सभी भारतीयों की पहचान और गौरव है,देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हुए हमें राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की भी अपील की।

इस तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा, रामनेवास यादव,नौगढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दृगनारायण सिंह, मंडल महामंत्री सतीश वर्मा, प्रदीप मोदनवाल, हेमंत सिंह सोनू , कृष्ण दत्त त्रिपाठी, रुद्रनरायण पाण्डेय, अमितेश्वर शुक्ल, मूसे सिंह, पप्पू सिंह , दीनबंधु प्रताप सिंह, श्यामनंदन लोधी, फूलचंद कन्नौजिया, अनिल जयसवाल,शिवम विश्वास, राम किशोर यादव, बब्लू गुप्ता ,प्रशांत मिश्रा, विनोद मिश्रा, सन्दीप मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *