Mon. Jun 29th, 2026

अयोध्या की चिंता न करें अखिलेश, हिम्मत है तो कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें

अयोध्या की चिंता न करें अखिलेश, हिम्मत है तो कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें

समाजवादी पार्टी पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात करने वाले अपना इतिहास देखें

हाथरस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को खुलकर आवाज दी। इसके सहारे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया। बोले,अब अयोध्या की तरह कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए। सपा प्रमुख भी कहें कि अयोध्या की तरह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को आंदोलन चले,मगर उनकी मजबूरी है, वे मुल्ला-मौलवियों के दबाव में हैं।

ब्रज के प्रवेश द्वार हाथरस के सलेमपुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे।सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात करने वाले सपा प्रमुख को अपना इतिहास देखना चाहिए। उनकी पार्टी की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं थी। उन्होंने कहा कि सपा शासन में जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों तक को दबाने की कोशिश हुई। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या त्रेता युग का स्मरण करा रही है, तो इनके भी मुंह में पानी आ रहा है। बोले, अब तैयारी करिये कि हम कृष्ण-कन्हैया के लिए भी कुछ कर सकें। अब मथुरा की बात करिए। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा अगर वह सचमुच अपने को धार्मिक दिखाना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *