Sun. May 3rd, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत हर घर तिरंगा हेतु निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

पीपीगंज गोरखपुर/दिनाँक 13 अगस्त 2022

आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत हर घर तिरंगा हेतु निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ, भरोहिया पीपीगंज में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्र्तगत हर घर तिरंगा हेतु जन जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसे गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार दूबे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ से आरभ्भ होकर तिघरा ग्रामसभा से होते हुए, बापूनगर, कोल्हुआ सं गांगपार से होते हुए पुनः गुरू गोरखनाथ विद्यापीठ पर आकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।
तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार दूबे ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्षगाठ पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के क्रम में देशवासियांे के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर भाव जागृत करने के उद्देश्य से हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया गया।
रैली के उपरान्त प्राथमिक स्तर के कक्षाओं के फैन्सी ड्रªेस कम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्वतन्त्रत्रा संग्राम सेनानियों के वेशभूषा में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आशुतोष, संदीप, समीर, शेफाली, संगीता कोरी, सितम आनन्द,कुलदीप,सत्य प्रकाश,अजय,आदि उपस्थित रहें।

Related Post