Tue. Oct 27th, 2026

पूर्व विधायक प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुष्प गुच्छ व पट्टा पहनाकर किया स्वागत

पूर्व विधायक प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पुष्प गुच्छ व पट्टा पहनाकर किया स्वागत

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगली बार सैफई नहीं, मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर उतरूंगा

अयोध्या और काशी का जिस तरह विकास किया जा रहा है, उसी तर्ज पर संकिसा को भी विकसित किया जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य

सैफई से News17 India संवाददाता निखिल कुमार की रिपोर्ट…

संकिसा फर्रुखाबाद।आज मैनपुरी आगमन से पूर्व सैफई हवाई पट्टी पर पूर्व विधायक प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया,इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या-काशी की तर्ज पर संकिसा नगरी भी विकसित होगी ! अगली बार सैफई नहीं, मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर उतरूंगा। आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान फर्रुखाबाद के संकिसा में आयोजित बुद्ध महोत्सव के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विकास परियोजनाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। दोपहर करीब 2:30 बजे महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम ने संकिसा की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह अयोध्या और काशी का विकास किया जा रहा है, उसी तर्ज पर संकिसा को भी विकसित किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद संकिसा को बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। इस अवसर उपरोक्त के अलावा पर तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *