Wed. Oct 28th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने ग्रामीण क्षेत्र के पशुओं का स्वतः बीमा कराने तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए निदेशक पशुपालन विभाग,मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने ग्रामीण क्षेत्र के पशुओं का स्वतः बीमा कराने तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए निदेशक पशुपालन विभाग,मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखा पत्र

औरैया, लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग,मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उ0प्र0 पशुधन विकास परिषद लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के पशुओं का स्वतः बीमा कराने तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को आपके द्वारा दिशा निर्देश जारी किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने मांग किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के पशुओं का स्वतः बीमा कराने तथा पशुओं की बीमारियो की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखने हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित किया है,उन्होंने आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि उपरोक्त विषयक ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के पत्र-38839/MS/MISC/2026 दिनांक 18 सितम्बर, 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें,

उपरोक्त विषय के संबंध में पशु बीमा के सम्बन्ध में आपको अवगत कराना हैं कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से संचालित राष्ट्रीय पशुधन मिशन अन्तर्गत जोखिम प्रबन्धन एवं पशुधन बीमा योजना प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में दिनांक 16 सितम्बर, 2026 से संचालित की जा रही है, जिससे पशुपालकों को पशुओं की मृत्यु की स्थिति में होने वाली आर्थिक क्षति में सुरक्षा प्रदान की जाती है। उक्त योजना में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, सूकर, घोड़ा, खच्चर, बैल एवं सांड का बीमाकरण किया जा रहा है। पशुपालक द्वारा अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क कर पशुधन बीमा कराया जा सकता है। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि परिषद् के पत्र सख्या-870 (96) / टी.ई. 14/बी. 80 (5) AIC/प.बी./ यू.पी.एल.डी. बी./2026-27, दिनाक 14.08.2026 एवं पत्र संख्या-1202 (99)/टी.ई.14/बी.80(5) AIC/प.बी./ यूपी.एल.डी.बी./ 2026-27 दिनांक 30.09.2026 के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में समस्त जनपदों में अवगत करा दिया गया है।आप से अनुरोध है कि उपरोक्त विषय के संबंध में संगठन को भी अवगत कराने का कष्ट करे।

संलग्नक – पत्र संख्या 1202 (११), दि० 30.09.2026

भवदीय: डॉ० प्रमोद कुमार सिंह) मुख्य कार्यकारी अधिकारी उ0प्र0 पशुधन विकास परिषद।

प्रतिलिपिः निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः

1) विशेष सचिव, पशुधन, उ०प्र० शासन।

2) अपर निदेशक (गोधन विकास), पशुपालन विभाग, लखनऊ।

    कौशल किशोर पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन, उ0प्र0, पता- ग्राम व पोस्ट औरैया/इटावा,पिन नं0-206129 कैम्प कार्यालय किशोर बीज भण्डार मुरादगंज, औरैया/इटावा मोबाईल नं0-8126397610

    Related Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *