Wed. Sep 30th, 2026

एमएलसी चुनाव के लिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों और स्थानीय शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की

एमएलसी चुनाव के लिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों और स्थानीय शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की

उसका बाजार,सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे उनके समर्थकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। भाजपा ने आगामी एमएलसी चुनाव के लिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगाई। पार्टी द्वारा टिकट मिलने के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थकों और स्थानीय शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की बहुमुखी प्रतिभा के धनी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा ने एमएलसी प्रत्याशी घोषित करके सभी का मान बढ़ाया है। एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने से चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य, उपाध्यक्ष सोमनाथ मिश्र व विरेंद्र दूबे आदि ने खुशी जताई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *