सिद्धार्थनगर 17 मई 2021
कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाये जाने पर आयुक्त बस्ती मण्डल ने निम्नलिखित ग्राम पंचायत एवम तहसील का किया निरीक्षण
कोविड-19 के दृष्टिगत कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाये जाने पर आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग के साथ ग्राम पंचायत जोगिया खास, सिसवा बुजुर्ग तहसील नौगढ़ तथा ग्राम पंचायत पलिया निधि तहसील शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती श्री अनिल कुमार सागर ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा एम0ओ0आई0सी0 से ग्राम में पाॅजिटिव पाये गये मरीजो के बारे में जाकनारी प्राप्त की। इसके पश्चात आशा व आंगबाड़ी कार्यकत्री द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि पाॅजिटिव पाये गये लोगो की कान्टेक्ट ट्रेसिंग करके सभी को दवा किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने संबधित खण्ड विकास अधिकारी को गांवों में सेनेटाइज कराने तथा साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया गया। आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती ने समस्त ग्रामवासियों से कहा कि आप लोग कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करे। दो गज की दूरी बनाये रखे, हमेशा मास्क पहने तथा अपने हाथो को साबुन/सेनेटाइजर से हमेशा धोते रहे।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर श्री ओजस्वी राज, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, संबधितएम0ओ0आई0सी0, संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा….)

