ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग 45 दिन की अवधि हुई अब 25 दिन- केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी
नई दिल्ली। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग की अवधि हुई 25 दिन के लिए दोबारा बुकिंग का समय अंतराल को अब 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने तेल एवं गैस विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को बुकिंग का अंतराल तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है। सुरेश गोपी ने बताया कि पश्चिम एशिया में संकट की फनाह से एलपीजी आपूर्ति पर बने दबाव के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को रिफिल बुकिंग का अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया गया था। उनहोंने कहा कि अब देश के शहरी और ग्रामीणों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग का नियम एक समान 25 दिन हो गया है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, कि हालांकि,अब एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रिफिल के लंबित मामलों में उत्लेखनीय गिरावट को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब शहरी और,ग्रामीण इलाकों के एलपीजी रिफिल बुकिंग का समय एक जैसा होगा। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सभी घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर को दोबारा बुकिंग कर सकेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ पेट्रोलियम मंडलय की ओर से तेल एवं गैस विपणन कंपनियों को भेजे गए पत्र को प्रति को किया है। इस पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू रसोई गैस बुकिंग को अवधि 45 दिन से घटकर 25 दिन करने को व्यवस्य तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का गैस बुकिंग अंतराल एशिया संकट के समय से ही लागू है।

