Sun. Feb 15th, 2026

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने द्वितीय एसीपी को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर: 06 अगस्त 2025

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा द्वितीय एसीपी को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने मांग किया कि शासन द्वारा स्थानांतरण वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार तिवारी को जिले से अविलंब कार्यमुक्त कर शासन द्वारा हुई नवीन तैनाती बलरामपुर भेजा जाए

सिद्धार्थनगर संवाददाता। जनपद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ इकाई के द्वारा सफाई कर्मचारियों का द्वितीय एसीपी लगाने व डीपीआरओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार तिवारी का स्थानांतरण बलरामपुर में होने के पश्चात मुक्त करने के संबंध में पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। रंजित गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति 19 जनवरी 2019 में हुई थी लोगों का प्रथम एसीपी 10 साल सेवा पूर्ण करने के प्रसाद जनवरी 2019 में लगा था और दूसरा एसीपी 16 साल पर जनवरी 2025 में लगा था। लेकिन अभी तक द्वितीय स्थिति संबंधित पत्र जिला संगठन द्वारा कई बार वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार तिवारी को एसीपी लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन 2 जनवरी 2025 में भी नहीं लगा। बड़े बाबू विनोद कुमार तिवारी द्वारा संगठन को गुमराह किया गया की कमेटी गठित हो गया है।उन्होंने बताया कि लोगों को एसीपी जनवरी 2025 में लग जाएगा लेकिन सातवां बीत जाने के बाद भी जुलाई 2025 में हम सफाई कर्मचारियों का एसीपी नहीं लगाया गया और ना ही अभी तक कोई कमेटी गठित किया गया जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दें कि वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार तिवारी का स्थानांतरण 10 जून 2025 को बलरामपुर जनपद के लिए हुआ है लेकिन अभी तक इनको विभाग से कार्य मुक्त नहीं किया गया है,सफाई कर्मचारी संगठन यह मांग करता है कि इनको यहां से तत्काल बलरामपुर भेजा जाए।

रंजित गौतम ने कहा कि साथ-साथ यह भी अवगत करना है कि जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त सफाई कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के द्वारा चरित्र प्रविष्टि पर हस्ताक्षर करवा करके विभाग को रिसीव करवा दिया गया है लेकिन वर्तमान में नए जिला पंचायत राज अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा संगठन के वार्ता के दौरान यह कहा गया कि हम इस चरित्र प्रविष्टि पर एसीपी नहीं लगाएंगे हमको 6साल के कार्यकाल में जो भी सहायक विकास अधिकारी पंचायत हो या सभी लोगों का हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य है तब जो है यह प्रक्रिया में हम लेंगे, इसके पहले हम नहीं कर सकते हैं इस बात को लेकर संगठन के संज्ञान में लाना चाहता है कि इसके पहले 10 साल पर हम सभी लोग वर्तमान सहायक विकास अधिकारी पंचायत के हस्ताक्षर से ही चरित्र पर बेस्ट बनवा कर दिए थे उसके बाद हम लोगों का एसीपी लगा था जब किया अब नए सिरे से रिटायर हो गए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को कहां ढूंढेंगे कई सहायक विकास अधिकारी पंचायत का निधन भी हो चुका है? उसके हस्ताक्षर कैसे हो पाएगा यह चिंता का विषय है। हम सभी लोग चारित्र प्रविष्टि को लेकर समस्त रिटायर हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ढूंढने में लग जाएंगे तो सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी।

जिलाध्यक्ष रंजित कुमार गौतम ने मीडिया को बताया कि ऐसी स्थिति में हम सभी लोगों का एसीपी पूर्व के भांति वर्तमान सहायक विकास अधिकारी सहायक पंचायत के द्वारा किए गए चरित्र प्रविष्टि पर ही लगाया जाए। लेकिन विभाग द्वारा एसीपी अभी तक नहीं लगाया गया जिससे संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 06/08/2025 को समय करीब 2:00 बजे जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त सफाई कर्मचारी भीमापार रेलवे क्रॉसिंग पर एकत्रित होंगे। तत्पश्चात 4:00 बजे पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। ज्ञापन देते समय जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपकी मांग को सरकार तक लिखित रूप से भेज दिया जाएगा ताकि आपकी मांग सरकार तक पहुंच सके और समाधान किया जा सके।

उक्त ज्ञापन देते समय जिला मंत्री विजय कुमार कर पाठक, हिंदेश कुमार राव, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष रामदयाल, जिला संप्रेक्षक जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं लल्लन भास्कर पूर्व जिला मंत्री आदि सैकड़ों की संख्या में लोग ज्ञापन देते समय मौजूद रहे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *