सिद्धार्थनगर: 06 अगस्त 2025
जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 01 वर्ष के लिए चयनित पराविधिक स्वयं सेवकगण को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर वृजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर हेतु 01 वर्ष के लिए चयनित किये गये पराविधिक स्वयं सेवकगण का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 06.08.2025 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के परिसर में स्थित ए०डी०आर० भवन कक्ष में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर वृजेंद्र कुमार सिंह,वीरेन्द्र कुमार अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सों एक्ट, अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम,फराज अहमद डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम एवं जयशंकर प्रसाद मिश्र सदस्य स्थायी अदालत की उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लित कर व सरस्वती जी की प्रतिमा का माल्यापर्ण कर किया गया। इस अवसर पर चयनित किये गये पराविधिक स्वयं सेवकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए चयनित पराविधिक स्वयं सेवकगण को उनके कर्तव्य व दायित्वों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम लागू होने के बाद से जिला विधिक प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति दिन-प्रतिदिन अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयत्नशील है अधिकाधिक लोगों तक विधिक सेवायें उपलब्ध कराने का प्रयत्न कर रही हैं। श्री शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों के उनके कर्तव्यों, दायित्वों तथा समाज में उनकी भूमिका के विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में दौरान प्रशिक्षक के रूप में मनोज कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०, पी०ए०एक्ट) सिद्धार्थनगर, श्रीमती स्वाती आनन्द प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, राघव प्रसाद त्रिपाठी मीडियेटर/अधिवक्ता,सुशील चन्द्र शुक्ल मीडियेटर/अधिवक्ता, अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम,महिपाल सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी,देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, श्री विनय कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उज्जवल त्रिपाठी द्वारा कानून के विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।सभा का संचालन शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया। शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्घार्थनगर द्वारा उपस्थित पराविधिक स्वयं सेवकों को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभा के समापन की घोषणा की गयी तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के द्वितीय प्रशिक्षण तिथि दिनांक 07-08-2025 से पुनः अवगत कराया गया।

